दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर, माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर बी. एल. प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित रहे, इसके साथ ही सिविल न्यायालय विजयपुर में पदस्थ न्यायाधीशगण वर्चुअली माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
उक्त बैठक में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीएल प्रजापति द्वारा उपस्थित न्यायाधीशगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों में राजीनामा के माध्यम से निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदाय किये गये।
बैठक में सुशील कुमार, विशेष न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्योपुर व अन्य न्यायाधीशगण एवं ऑनलाईन व्ही.सी के माध्यम से सिविल न्यायालय विजयपुर में पदस्थ न्यायाधीशगण मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
Author: Shabd Agni
.