VISITORS

0 1 3 2 1 8

June 22, 2026 4:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 22, 2026 4:13 am

करें योग रहे स्वस्थ प्रभारी मंत्री शुक्ला

शब्द अग्नि /जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर ।12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका के शिवपुरी रोड स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करें। प्रतिदिन योगाभ्यास एवं प्राणायाम से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, बल्कि मानसिक रूप से भी शक्ति मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने योग को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्ही के प्रयासो से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली है। उन्होंने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वानुमति से सभी राष्ट्रों ने स्वीकार किया। भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहराई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया एवं रामलखन नापाखेडली, गिर्राज चौधरी, सतीश समाधिया, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता, सीईओ जनपद एसएस भटनागर, खेल अधिकारी शिक्षा विभाग अजय त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट गाइड, छात्र-छात्राएं तथा नागरिको ने उपस्थित होकर योग कार्यक्रम में भाग लिया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर