दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल खंडवा / प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर ओंकारेश्वर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ओंकारेश्वर स्थित ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर, पूजा अर्चना की। राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद पंचायत पुनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक त्रिवेदी तथा ग्रामीण विकास विभाग की सहायक यंत्री श्रीमती लक्ष्मी शाक्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Author: Shabd Agni
.