VISITORS

0 0 8 2 1 6

May 30, 2026 11:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 11:24 pm

विकास कार्य हेतु जमीन आवंटन करे : विधायक खंडेलवाल

स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गीताभवन, क्रिकेट स्टेडियम सहित विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

शब्द अग्नि/ सचिन जैन

बैतूल । विधायक बैतूल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में नगरपालिका बैतूल अंतर्गत प्रगतिरत एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मल्टी लेवल पार्किंग

बैठक में विधायक श्री खंडेलवाल ने जिला जेल की भूमि को मल्टी लेवल पार्किंग एवं गार्डन निर्माण के लिए नगरपालिका को हस्तांतरित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि भूमि आवंटन के लिए आरसीएमएस पोर्टल पर आवेदन किया जा चुका है। उन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बस स्टेंड के अन्य स्थान पर विचार

बैठक में बेल बाजार क्षेत्र में बस स्टैंड शिफ्ट करने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित अंडरब्रिज के निर्माण से बसें शहर के भीतर प्रवेश किए बिना आवागमन कर सकेंगी। विधायक श्री खंडेलवाल ने वर्तमान बस स्टैंड क्षेत्र में सब्जी एवं फल बाजार को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के निर्देश भी दिए।

 क्रिकेट स्टेडियम की समीक्षा

गोठाना में लगभग 9.5 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के प्लान की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्य, पहुंच मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। फायर स्टेशन एवं गीताभवन के लिए भूमि आवंटन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। गीताभवन परिसर में स्ट्रीट फूड जोन, फूड कोर्ट एवं मल्टीलेवल गतिविधियों की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर