VISITORS

0 1 2 2 9 8

June 15, 2026 11:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 11:04 pm

विधायक ने लिखा पत्र, किसानो हेतु डीजल की मांग

 हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री एवं हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर कृषकों को कृषि कार्यों हेतु केन के माध्यम से डीजल उपलब्ध कराये जाने की मांग की गई है

शब्द अग्नि डी एस चौहान

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले सहित समस्त मध्य प्रदेश के कृषक गण आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों एवं अन्य कृषि गतिविधियों में व्यस्त हैं। खेतों की जुताई, बुवाई, सिंचाई तथा कृषि यंत्रों के संचालन के लिए डीजल की निरंतर आवश्यकता बनी हुई है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक किसानों की कृषि भूमि एवं कृषि उपकरण पेट्रोल पंपों से काफी दूरी पर स्थित हैं, जिससे उन्हें आवश्यक मात्रा में डीजल प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान व्यवस्था में केन के माध्यम से डीजल प्रदाय पर प्रतिबंध अथवा सीमित अनुमति होने के कारण किसानों को बार-बार पेट्रोल पंप तक जाना पड़ता है, जिससे समय, श्रम एवं आर्थिक संसाधनों की अतिरिक्त हानि हो रही है। कृषि कार्यों के महत्वपूर्ण समय में यह स्थिति किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है तथा कृषि कार्यों की गति भी प्रभावित हो रही है।

उल्लेखनीय है कि अन्य राज्यों द्वारा कृषकों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक शर्तों के अधीन स्व-उपयोग हेतु केन के माध्यम से डीजल क्रय एवं परिवहन की अनुमति प्रदान किए जाने संबंधी व्यवस्थाएं लागू की गई है, जिससे किसानों को राहत प्राप्त हुई है। इस हेतु मेरा आपसे अनुरोध है कि हरदा जिले सहित समस्त मध्य प्रदेश के किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि कार्यों के लिए आवश्यक डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित सुरक्षा मानकों के अधीन कृषकों को स्व-उपयोग के लिए केन के माध्यम से डीजल प्राप्त करने की अनुमति प्रदान किए जाने संबंधी आवश्यक निर्देश संबंधित विभाग को जारी करने का कष्ट करें। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को सुविधा प्राप्त होगी तथा कृषि कार्य समयबद्ध रूप से संपादित हो सकेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर