VISITORS

0 1 4 8 7 6

June 28, 2026 8:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 8:53 pm

घर में घुसकर दोस्त के भाई की हत्या

युवती के परिजनों को धमकाया, चाकू मारे, आरोपी ने खुद को भी किया घायल
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने घर में घुसकर अपनी दोस्त के परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के भाई की मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां घायल हो गई। आरोपी ने खुद को भी पेट में चाकू मारकर घायल कर लिया। एरोड्रम थाना टीआई तरुण भाटी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने देर रात एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत खतरे से बाहर वेदांश लखावत, मृतक है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक वेदांत सोलंकी, युवती विधि लखावत का दोस्त है। किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह विधि के घर पहुंचा और अंदर घुसकर विधि, उसकी मां अनीता और भाई विधान पर चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल विधान की अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही टीआई तरुण भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के दौरान परिजनों को धमकाया भी था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी वेदांत इंदौर के बिजासन रोड का रहने वाला है। उसके माता- पिता नहीं है। वह चाचा-चाची के साथ रहता था। 5 से 6 दिन पहले युवती को परेशान करने की शिकायत लेकर उसके परिजन थाने भी पहुंचे थे। तब पुलिस ने आरोपी को समझाइश दे दी थी। लेकिन, सोमवार रात करीब 10 बजे आरोपी युवती के घर पहुंच गया। उसने विधि पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका भाई बीच में आ गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर