मौलिक अधिकारों के संरक्षण की मांग
दैनिक शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी, मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता UCC विधेयक 2026 के विरोध में बुधवार को बड़वानी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुस्लिम समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे गए। इसी क्रम में बड़वानी में जागरूक गण के तत्वावधान में जिला मुस्लिम समाज का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और नायब तहसीलदार श्रीमती सोनू गोयल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में UCC के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने तथा संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए *मौलिक अधिकारों के संरक्षण* की मांग की गई।

ज्ञापन के मुख्य बिंदु:
समाज की ओर से कहा गया कि भारत की सामाजिक एवं कानूनी व्यवस्था विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं की विविधता पर आधारित है। ऐसे में किसी एक समान व्यवस्था को लागू करने से नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।
ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 14 – समानता का अधिकार अनुच्छेद 25, 26 – धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार और अनुच्छेद 29 – संस्कृति एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों के संरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इन अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
समाज ने सरकार से मांग की कि UCC से जुड़े प्रावधानों पर सभी धर्मों, सामाजिक वर्गों एवं संबंधित प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा की जाए और किसी भी निर्णय से पहले सर्वसम्मति का प्रयास किया जाए।
समाज ने कहा कि यह विषय केवल किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए अधिकारों और देश की विविधता से जुड़ा हुआ विषय है
उपस्थित गणमान्य:
ज्ञापन का वाचन हज्जानी शमीम खान ने किया। इस दौरान हज्जानी हसीना तिगाले सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। जिला सदर इदरीस खान ने ज्ञापन के संबंध में अपनी बात रखी।
इस अवसर पर अब्दुल रजाक तिगाले, अब्दुल रहीम तिगाले, डॉ. अब्दुल रशीद पटेल, सेंधवा से मौलवी याकूब खानपुरी, मुफ्ती इरफान इशाति, वाहिद शाह सर, जाकिर निर्बान, नदीम शेख, नूरुज्जमा शेख, अफजल खान सहित अन्य समाजसेवी एवं युवा साथी मौजूद रहे।

महिलाएं: अमरीन, रहमत, एंजेला, शमी, आयशा, शमीम, खुशबू, आसिफा, तानिया, रेशमा, मंतशा, रजिया, हसीना, नाजिया एवं अकीला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के आयोजन एवं जानकारी उपलब्ध कराने में समाजसेवी सादिक चंदेरी का सहयोग रहा। उन्होंने कार्यक्रम की कवरेज के लिए उपस्थित इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
समाज की ओर से बताया गया कि भोपाल सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में UCC के संबंध में राष्ट्रपति एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं और आगे भी संवैधानिक अधिकारों एवं धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी जाएगी।
Author: Shabd Agni
.