मुस्लिम समाज के युवाओं ने नबी की शान में गुस्ताखी करने वाली नाजिया इलाही पर रासुका की मांग
दैनिक शब्द अग्नि खरगौन नाजिया इलाही के द्वारा सोशल मीडिया पर इस्लाम के आखरी नबी मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जो कि नाकाबिले बरदास्त है जिसको लेकर समूचे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है जिससे मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश है
रासुका की मांग
इसी आक्रोश को व्यक्त करते हुए खरगोन के मुस्लिम समाज के युवाओं ने sdm साहब को मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन देकर रासुका जैसी कठोर कार्यवाही की करने की मांग की गई हैं । जिसमें एडवोकेट शाहरुख मिर्ज़ा का कहना है कि यह नाजिया इलाही नामक महिला के द्वारा आए दिन इस्लाम ओर मुसलमानों पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टीका टिप्पणी करती रहती है ओर हमारे नबी साहब हमें दुनिया में सबसे अजीज है उनकी शान में कोई भी गुस्ताखी नाकाबिले बरदास्त है इसलिए यह नाजिया इलाही नामक महिला पर रासुका जैसी कार्यवाही की जाना चाहिए।
मुस्लिम युवाओं ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन देते वक्त एडवोकेट शाहरुख मिर्ज़ा, एडवोकेट जाबिर शेख, एडवोकेट शाकिर अली सैयद, एडवोकेट शारिक शेख, समाजसेवी सुल्तान भुट्टो, , जरजिस खान, तोशिब अली सैयद, सनव्वर मिर्ज़ा आदि युवा उपस्थित थे
Author: Shabd Agni
.