VISITORS

0 1 4 9 4 7

June 29, 2026 9:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 9:19 pm

देवास : आत्मदाह मामले में नया मोड़ आ गया

शब्द अग्नि / इंदौर। देवास के दंपती संतोष और जयश्री व्यास के आत्मदाह मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल, जयश्री व्यास की हालत गंभीर बनी हुई है और इंदौर में उनका इलाज चल रहा है। दरअसल, सतवास के पहले सामने आए वीडियो में एक महिला दंपती पर बोतल में भरा पदार्थ फेंकती नजर आ रही थी, जिसके बाद आग भड़क उठी। अब उसी घटना का दूसरा एंगल सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि यह महिला कोई और नहीं, बल्कि जयश्री की जेठानी सरस्वती व्यास हैं। वीडियो सामने आने के बाद सरस्वती व्यास ने पूरे मामले पर खुलकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि जयश्री मेरी बच्ची जैसी है। मैं तो दोनों को बचाने गई थी। गुरुवार को सरस्वती व्यास पति धर्मेंद्र व्यास सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ इंदौर में एडमिट देवर-देवरानी की हालत जाननी पहुंची। उन्होंने खुद से जुड़े पूरे घटनाक्रम को बताया। कहा कि मेरे कुछ पल को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर