VISITORS

0 1 8 8 0 8

August 12, 2026 7:30 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

लोगो निर्माण की ऑनलाइन प्रतियोगिता

शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से https:// mpmygov.in पोर्टल के माध्यम से कम्पनी के लोगो (Logo) निर्माण हेतु ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा कम्पनी की पहचान को मजबूत बनाना है। इसमें भाग लेकर नागरिक अपनी रचनात्मक सोच और डिजाइन कौशल प्रदर्शित कर सकते हैं। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को 25 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इच्छुक नागरिक पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी प्रविष्टियाँ ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर