बड़वानी में हजरत मूसे खां वली बाबा के आस्ताने पर 2 मोहर्रम को चादरपोशी और लंगर-ए-आम का आयोजन*
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी,। बड़वानी के अंजद रोड स्थित हजरत मूसे खां वली बाबा के आस्ताने पर इस साल भी माहे मोहर्रम की 2 तारीख को परंपरागत कार्यक्रम पूरे अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत ख़्वातीन की कुरआन ख्वानी से हुई, जो ज़ोहर की नमाज़ के बाद आयोजित की गई। शाम को कमेटी के जिम्मेदारों और जायरीनों द्वारा चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया। नात शरीफ और कलाम पढ़ते हुए अकीदतमंदों ने चादर शरीफ को आस्ताने पर पेश किया। इस दौरान सामूहिक दुआओं में सभी के लिए बरकत और फैज़ की दुआ जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल जब्बार नूरी साहब द्वारा पेश की गई। आने वाले सभी जायरीनों के लिए लंगर-ए-आम और छबील का भी विशेष इंतज़ाम किया गया। कार्यक्रम *हुसैनी अशरफी कमेटी, बड़वानी* की जानिब से आयोजित किया गया। इसकी सरपरस्ती *सुन्नत मुस्लिम जमाअत व दारुल क़ज़ात, बड़वानी* की निगरानी में संपन्न हुई। इस अवसर पर आदिल तिगाले, अनीस कुरैशी (चाचा), बबलू डिस्क, जुगनू, जाबिर शेख, सुफियान, नासिर कुरैशी, अंजुम जोए, मोहसिन, बीस राजा भाई, डॉ. अब्दुल रशीद पटेल, अब्दुल रहीम तिगाले, सरफुद्दीन भाया, हारून मुगल, इदरीस मुल्तानी,छबील शौकत कुरैशी, फरीद मंसूरी, फ्रेंड्स ग्रुप सहित कई खिदमतगार और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने तन, मन, धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की जानकारी एवं कवरेज *आरिफ शेख इकरा* और *अब्दुल सादिक चंदेरी* द्वारा सभी मीडिया संस्थानों को साझा की गई।
Author: Shabd Agni
.