VISITORS

0 1 4 9 5 7

June 29, 2026 11:29 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 11:29 pm

श्योपुर : स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

जेसीआई श्योपुर एवं सीके बिरला हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त* *तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

जेसीआई श्योपुर एवं सीके बिरला हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में होटल मंगल, श्योपुर में एक भव्य हेल्थ अवेयरनेस टॉक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं जेसीआई सदस्यों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों एवं गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. मनसिमरत सिंह (Consultant – General & Minimal Access Surgery) ने “हर्निया रिपेयर सर्जरी में आधुनिक तकनीकों एवं उपचार” विषय पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. मोहम्मद हाफिज (Associate Consultant – CTVS) ने “हार्ट अटैक एवं बायपास सर्जरी” विषय पर सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी साझा करते हुए हृदय रोगों के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर जेसीआई श्योपुर के अध्यक्ष जेसी जितेन्द्र गर्ग द्वारा जयपुर से पधारे दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर