विश्व पर्यावरण दिवस पर बगदून विद्यालय में वृक्षारोपण समारोह, संस्था आस एवं ACG Care Foundation का 5 दिवसीय महाअभियान सम्पन्न
पीथमपुर, बगदून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था आस एवं ACG Care Foundation की टीम द्वारा एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बगदून में पर्यावरण दिवस एवं वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बगदून थाना के अधिकारियों, जन शिक्षकों एवं विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्था के टीम द्वारा 1 से 5 जून तक 5 दिवसीय पर्यावरण जागरूकता महाअभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत 6 विद्यालयों एवं 8 समुदायों—बगदून, बरदरी, तारपुरा, धन्नड़, इंडोरामा, कालीबिल्लोद एवं मंडलावदा—में सीड बॉल मेकिंग, बर्ड फीडर मेकिंग, बर्ड हाउस निर्माण, वृक्षारोपण एवं किचन गार्डन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती राजकुमारी कुशवाहा उपस्थित रहीं संकुल केंद्र से जन शिक्षक और बगदून थाना से सबइंपैक्टर कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा वृक्षारोपण कर अभियान का समापन किया।
Author: Shabd Agni
.