VISITORS

0 1 8 9 9 0

August 15, 2026 1:04 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही संपन्न

कलेक्टर श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने कार्यवाही का लिया जायजा

दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल

खंडवा / खंडवा वन मंडल की गुड़ी रेंज के ग्राम आमाखुजरी में अतिक्रमण की खबर मिलने के बाद कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के साथ अतिक्रमित वन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वनमण्डल अधिकारी श्री राकेश डामोर भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में लगे वन विभाग एवं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वन मंडल अधिकारी श्री डामोर ने बताया कि लगभग तीन दर्जन जेसीबी मशीनों की मदद से कुल 105 हेक्टेयर वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जेसीबी की मदद से संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमणरोधी 9000 बड़े आकार के कंटूर ट्रेंच(गड्ढे) तैयार किए गए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर