VISITORS

0 0 8 2 1 6

May 30, 2026 11:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 11:24 pm

स्वास्थ्य गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान

ग्राम ढकोची, जामनी गुर्जर और पालसूद रैयत के आयुष्मान आरोग्य केंद्र को मिला गुणवत्ता प्रमाणपत्र

शब्द अग्नि/ प्रकाश पटेल

खंडवा / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा विगत् माह में विकासखण्ड खालवा के ग्राम ढकोची व जामनीगुर्जर तथा पुनासा विकासखण्ड के पालसूद रैयत के आयुष्मान आरोग्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओ का वर्चुअली मूल्यांकन किया गया था। मूल्यांकन के दौरान उन्होने ओ.पी.डी. कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर कक्ष, रिकार्ड संधारण एवं संबंधित कर्मचारियों का मूल्यांकन किया। साथ ही मरीजो को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी ग्रामीणजनों से चर्चा की थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी जुगतावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने मापदंडो के अनुसार मुल्याकंन के पश्चात् ढकोची को 78.22 प्रतिशत, जामनिया गुर्जर को 88.56 प्रतिशत तथा पालसूद रेयत को 85.78 प्रतिशत अंकों के साथ गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया है। डॉ जुगतावत ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कटारिया, डॉ आनंद ओनकर सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर