VISITORS

0 1 9 3 9 9

August 22, 2026 12:16 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत टर्राकलां में जनसंवाद आयोजित

15 स्वसहायता समूहों को 50 लाख सीसीएल राशि के चैक का वितरण

 दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी 

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आज विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम टर्राकलां में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम जनमन अंतर्गत निर्मित मल्टीपरपज सेंटर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में लाभ का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा श्री सीताराम आदिवासी, डीएफओ सामान्य केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, सहरिया विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष तुरसनपाल बरैया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, अनिरूद्ध रावत, एसडीएम अभिषेक मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद पवन घुरैया, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायतों के पदाधिकारी, ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहें।

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर