संत शिरोमणी गुरूदेव श्री रविदास जी महाराज की यात्रा का भव्य शुभारंभ
दैनिक शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर, संत शिरोमणी गुरूदेव श्री रविदास जी महाराज की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का भव्य शुभारंभ श्री रामतलाई हनुमान मंदिर से हुआ। इस अवसर पर भोपाल से आये कलश को जनप्रतिनिधि सिर पर धारण कर यात्रा में चलें। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, सहरिया विकास प्राधिकारण की अध्यक्ष कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय एवं बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, अशोक गर्ग एवं श्री राधेश्याम मीणा, सांसद प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री संजय अकोदिया, जिला पंचायत सदस्य गिरधारी बैरवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, लवली मीणा, नगर मंडल अध्यक्ष संजय मंगल, मोनू सोनी, श्रीमती उमा शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरीशंकर मीणा, वार्ड पार्षद श्रीमती हंसी बाई, पूरण आर्य, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अकोदिया, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र मीणा, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, प्रभारी एसडीएम शिवलाल शाक्य, तहसीलदार दीपेश धाकड, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में संत रविदास महाराज के चित्र एवं जल कलश का पूजन किया गया। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया गया। नगर के विभिन्न मार्गो से होकर कलश यात्रा वार्ड नंबर 20 स्थित रैदास आश्रम पर पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म में जातपात एवं ऊॅच नीच की भावनाएं कभी भी नही रही, प्राचीन द्वापर युग एवं त्रेता युग में भी सब समाज थे, उस दौर में जातपात से ऊपर उठकर अपने कृतित्व से लोग महान बनें तथा आदर्श स्थापित किये। संत रविदास जी भी इसी परम्परा के महान संत थे।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि मीरा बाई ने आध्यात्म का रास्ता चुना और संत रविदास महाराज को अपना गुरू बनाया। यह इस बात का घोतक है कि किसी व्यक्ति की पूजा नही होती, बल्कि उसके विचारो, सिद्धांतो, आदर्शो और कृतित्व की पूजा होती है। कर्म के माध्यम से स्वार्थ के बिन्दु को बाहर निकाल दे तो इंसान महापुरूष बन जाते है।
भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि मध्यप्रदेश के सागर में संत शिरोमणी गुरूदेव रविदास जी महाराज का विशाल एवं भव्य मंदिर 100 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जा रहा है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में भी संत रविदास के धाम को शामिल किया गया है।
पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय ने कहा कि संत रविदास ने समरसता का संदेश दिया, जाति भेद और ऊॅच-नीच का भावना को मिटाने के लिए अपने विचारों से समाज को जागरत किया।
पूर्व विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया है, उसका सभी अनुसरण करें, इसी उद्देश्य के साथ समरसता यात्रा का आयोजन प्रदेश की सरकार द्वारा किया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया ने कहा कि संत रविदांस महाराज, कबीर दास जी भी अपने कर्म से महान हुए। छोटा-बडा होने से कोई फर्क नही पडता, कृतित्व महान हो तो महापुरूष बन जाते है। इंसान के मन में अध्यात्म हो तो यह लोक और परलोक सार्थक हो जाते है। सनातन धर्म यही सीख देता है जिसमें कृतित्व की प्रधानता है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया एवं आभार पार्षद प्रतिनिधि दीपचंद रेगर द्वारा किया गया।
Author: Shabd Agni
.