VISITORS

0 1 2 8 2 3

June 19, 2026 12:11 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 12:11 am

जनकल्याण शिविर बना भाजपा कांग्रेस के बीच अखाड़ा

मोदी के 12 वर्षों की ये उपलब्धि है कि मक्का की फसल सस्ती और निंबोली महंगी हो गई : कमला धार्वे

शब्द अग्नि धार । गंधवानी निप्र भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं भाजपा खूब उत्सव मना रही है लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि आज की तारीख में पेड़ों पर लगने वाली बिना किसी खाद और अन्य मेहनत के होने वाली निंबोली 2000 प्रति क्विंटल के हिसाब से महंगी हो गई और किसानों के खून पसीने से उपजाई मक्का की फसल मात्र 1200 रह गई यह भाजपा सरकार की उपलब्धि है कि किसान अपनी फसलों का सही दाम नहीं ले पा रहा और खून के आंसू रोने पर मजबूर है यह बातें गंधवानी में विकासखंड स्तरीय जन कल्याण शिविर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समर्थक जिला पंचायत सदस्य कमला धार्वे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहीं उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर वर्ग के लोग परेशान है क्या यही मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि है जिसमें आम जनों को कोई राहत नहीं।

ये भाजपा की फोटोकॉपी की सरकार।

कांग्रेस नेता जिला पंचायत सदस्य कमला धार्वे के द्वारा कहां की यह भाजपा की फोटोकॉपी की सरकार है कई योजनाओं में जोड़ने के लिए लोगों से फोटो कॉपी करवाते हैं और लोग इसमें लाइनों में लगे रहते हैं लाभ तो बहुत दूर की बात है।

भाजपा नेताओं ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई ।

यहां पर कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने भी मंच से सरकार की उपलब्धियां को गिनाया है जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा मुख्य रूप से मौजूद थे जिन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की वहीं कांग्रेस की ओर से जनपद अध्यक्ष लीलाबाई जमरा जनपद उपाध्यक्ष सावित्रीबाई मंडलोई सहित कांग्रेस नेता मौजूद थे।

मीडिया के द्वारा कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया।

इस पूरे आयोजन में गंधवानी नगर की मीडिया के द्वारा बहिष्कार किया गया और कोई भी पत्रकार कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचा मामले में जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों के द्वारा पत्रकारों ने भी कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।

हितग्राहियों को वितरण किए  प्रमाणपत्र।

कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए यहां पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में आम लोगों के बजाय सरकारी अधिकारी कर्मचारियों की भीड़  नजर आई।

लाखों रुपए खर्च करके नीट परीक्षा दी गरीब लोग परेशान।

कमला धार्वे ने सरकार पर तीखा  हमला कर करते हुए कहा कि सरकार ने नीट परीक्षा रद्द कर दी लाखों रुपए की फीस भर के गरीब बच्चों के माता-पिता उन्हें कोचिंग करवाते हैं और परीक्षा रद्द हो जाती है यही भाजपा सरकार की विफलता है ।

जन कल्याण शिविर राजनीति का अखाड़ा बन गया।

गंधवानी में। विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर राजनीति का अखाड़ा बन गया जिला पंचायत सदस्य कमला धार्वे अपना भाषण देने के लिए खड़ी हुई और भाषण देना शुरू किया तो भाजपा नेताओं और कांग्रेस के बीच खूब बहस हुई जिससे यह शिविर राजनीति अखाड़ा नजर आया।

कांग्रेस जनप्रतिनिधि कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर निकल गए।

इनका कहना है।

भाजपा पार्टी महिला सम्मान की बात करती है लेकिन मेरी जैसी महिला जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में बात करती है तो बोलने नहीं दिया जाता है। क्षेत्रीय सांसद भी महिला है और वह अपनी बात रखती है तो फिर उनके लोगों ने मुझे मेरी और मेरी पार्टी की बात बोलने देना चाहिए था।
कमला धार्वे जिला पंचायत सदस्य।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर