VISITORS

0 1 3 0 5 7

June 20, 2026 11:07 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 11:07 pm

कयामुद्दीन मंसूरी जिला अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनने पर नेताओं ने दी बधाई समर्थकों में खुशी की लहर

 

सेंधवा बड़वानी । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के परिवहन प्रकोष्ठ की नवगठित जिला कार्यकारिणी में कयामुद्दीन मंसूरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, विधायक मोंटू सोलंकी, विधायक राजेंद्र मंडलोई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी, नासिर खान, मुजक्कीर मंसूरी (भय्यू), हरचरण सिंह भाटिया,पूर्व जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार, कय्यूम पटेल, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, राजेंद्र गाड़वे,प्रहलाद यादव,सहित समस्त कांग्रेसजनों ने कयामुद्दीन मंसूरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।बधाई संदेश में नेताओं ने कहा कि कयामुद्दीन मंसूरी लंबे समय से कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव एवं सक्रियता का लाभ परिवहन प्रकोष्ठ को मिलेगा तथा संगठन को जिले में और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। कयामुद्दीन मंसूरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर