VISITORS

0 1 8 9 9 1

August 15, 2026 2:42 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

रेलवे इमरजेंसी कोटे की सीट का समय बदला

VIP कोटे के लिए ट्रेन का समय देखकर आवेदन करना होगा, चार्ट 10 घंटे पहले तैयार
शब्द अग्नि न्यूज़ / उज्जैन। 11 जनवरी से रेलवे ने आपातकालीन कोटा हेतु आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा में परिवर्तन किया है। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के तहत यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षण चार्ट तैयार करने की समय में परिवर्तन किया गया है।
ट्रेनों का आरक्षण चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले तैयार करना शुरू कर दिया गया है। अब आपातकालीन कोटा आवंटन की समय सीमा में परिवर्तन के साथ ही आपातकालीन कोटा हेतु आवेदन लेने की समय सीमा में भी परिवर्तन किया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आपातकालीन कोटा हेतु आवेदन निम्नानुसार स्वीकार किए जाएंगे।
1. जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय सुबह 05:01 बजे से शाम 18:00 बजे के मध्य है, उनके प्रथम श्रेणी वातानुकूलित लिए आपातकालीन कोटा के आवेदन एक दिन पहले सुबह 11:30 बजे तक संबंधित बॉक्स में जमा करने होंगे।

2. जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय शाम 18:01 बजे से रात 23:59 बजे के मध्य है, उनकेलिए आपातकालीन कोटा के आवेदन एक दिन पहले दोपहर 13:00 बजे तक बॉक्स में जमा किए जा सकते हैं।
3. जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय अगले दिन रात 12:01 बजे से 05:00 बजे के मध्य है, उनके लिए आपातकालीन कोटा के आवेदन दो दिन पहले दोपहर 16:00 बजे तक बॉक्स में जमा किए जा सकते हैं। 4. निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त आपातकालीन कोटा के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर