राजयसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीती में हाई वॉल्टेज राजनितिक ड्रामा
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
भोपाल । मध्यप्रदेश में जारी राजयसभा निर्चावाचन नामांकन प्रक्रिया के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को रिटर्निंग अफसर ने रद्द कर दिया है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए उनके शपथ पत्र में तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया। जांच के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया
तेलंगाना का एक मामला बना कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मुसीबत
बताया जा रहा है कि हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में नगर निगम पार्षद ए. श्रीलता की ओर से दायर याचिका में मीनाक्षी नटराजन का नाम शामिल है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एक कथित छेड़छाड़ प्रकरण में आरोपी को संरक्षण दिया गया। भाजपा का कहना है कि अदालत द्वारा जारी नोटिस की जानकारी भी शपथ पत्र में दर्ज नहीं की गई।
स्क्रूटनी के दौरान भाजपा नेताओं ने संबंधित दस्तावेज निर्वाचन अधिकारी को सौंपते हुए नामांकन पर पुनर्विचार की मांग की थी। शिकायत पर जांच के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया।
भाजपा उम्मीदवार की जिय की संभावना प्रबल
इस घटनाक्रम के बाद भाजपा के उम्मीदवार के जितने की प्रबल संभावना बताई जा रही है भाजपा शुरू से इसी प्रयास में थी की प्रदेश से राजयसभा के लिए कांग्रेस का सूफड़ा साफ़ कर दिया जाये जो की अब होता दिखें दे रहा है कांग्रेस राजयसभा चुआव में भाजपा के मुकाबले हाशिये पर खड़ी दिखाई दे रहीं है जो की कांग्रेस की भविष्य की राजनीती पर सवाल खड़ा करता है
Author: Shabd Agni
.