VISITORS

0 0 8 3 8 0

May 31, 2026 11:18 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 31, 2026 11:18 pm

अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर रैली

नशा मुक्ति की तख्तियां हाथ में लेकर नशा मुक्ति गीतों के द्वारा दिया सन्देश
 शब्द अग्नि / बंटी सोनी

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद श्योपुर एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण विभाग के तत्वाधान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं गायत्री परिवार श्योपुर, महात्मा गांधी सेवा आश्रम, गणराज सेवा समिति, ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आर्ट ऑफ लिविंग, हेल्पिंग हेंड, जय मारुति नशा मुक्ति केंद्र के सदस्यों, जनप्रतिनिधियो, अधिकारी एवं कर्मचारीयो द्वारा नशा मुक्ति रैली निकाली गई।

गांधी प्रतिमा के समक्ष मानव श्रृंखला

रैली के दौरान लोगों ने हाथ में नशा मुक्ति की तख्तियां हाथ में लेकर नशा मुक्ति गीतों के द्वारा, नशा मुक्ति पेम्प्लेट्स के वितरण तथा नशा मुक्ति नारे के पोस्टरों को चिपकाकर नगर में नशा मुक्ति का संदेश दिया। नगर भ्रमण उपरांत यह रैली पुनः गाँधी पार्क पर पहुंची। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मानव श्रृंखला का निर्माण किया, उसके बाद समाजसेवी श्री कैलाश पाराशर ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

यह हुए सम्मिलित
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय महाना, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा, गांधी आश्रम के जय सिंह जादौन, कैलाश पाराशर, आदित्य चौहान, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक चौथमल शर्मा, बृजनेश सिंह परिहार, पूरणमल जांगिड़, आरडी यादव, श्री जगदीश शर्मा, बंटी लोधा, ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तारा बहन, आर्ट ऑफ लिविंग की डॉ गायत्री मित्तल, विष्णु जाट, गणराज सेवा समिति के मनोज वैष्णव, सामाजिक न्याय विभाग से राजवीर सिंह कुशवाह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह रघुवंशी, श्रीमती यास्मीन खान, दशरथ सिकरवार, जाकिर हुसैन, डॉ विजय कुमार, अब्दुल वाहिद, नगर पालिका परिषद के श्री सत्यभानु जाटव, जगदीश सुमन, मेहराज खान, शकील, विनोद बॉथम सहित अन्य कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर