VISITORS

0 1 8 8 0 8

August 12, 2026 7:30 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ईरान में मस्जिद पर लाल झंडा फहराया,

खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में मस्जिद पर फहराया गया लाल झंडा, राष्ट्रिय प्रतिशोध का प्रतिक है लाल झंडा मस्जिद पर लहराना
शब्द अग्नि न्यूज़ । तेहरान ईरान और इजरायल – अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को यूएस और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिसमें तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी स्टेट मीडिया ने रविवार को उनकी मौत की पुष्टि कर दी। रविवार को क्रोम शहर की प्रसिद्ध जमकरान मस्जिद के गुंबद पर लाल झंडा फहराया गया, जो शिया परंपरा में न्याय, प्रतिशोध और गुस्से का प्रतीक है। ईरानी मीडिया ने इसे खामेनेई के खून का बदला लेने का संकेत बताया।
खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर शनिवार को 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। हमले के समय खामनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने शनिवार देर रात खामनेई के मारे जाने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी उनके मारे जाने का दावा किया था। रविवार सुबह ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ ने इसकी पुष्टि की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर