दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद की अध्यक्षता में निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में जनपद पंचायत श्योपुर अंतर्गत ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर सहित विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री, एडीईओ, पीसीओ एवं जनपद के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के अमले को निर्देश दिये कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 3 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें तथा आवास सहित अन्य निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किया जायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है, इसके तहत पहला कार्यक्रम जनपद पंचायत श्योपुर के अंतर्गत ग्राम अलापुरा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार अन्य कलस्टर पर भी शिविर आयोजन के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। शिविर आयोजन से पूर्व सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत प्रदत्त सेवाओं के आवेदनों का प्राथमिकता से सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निराकरण किया जायें। इसके साथ ही अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित आवेदको को एक सप्ताह के अंदर लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें।
Author: Shabd Agni
.