VISITORS

0 1 9 4 6 1

August 23, 2026 7:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

शब्द अग्नि डी एस चौहान

हरदा / पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने दो प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित किये है। उन्होने थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 326 (फ) बी.एन.एस. में फरार आरोपी मुन्नाखान पिता गफ्फार खान निवासी पोखरनी तथा थाना हंडिया के अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. में फरार अज्ञात आरोपी की तलाश एवं पतारसी के लिये 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को आरोपी की गिरफ्तारी के लिये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर