VISITORS

0 1 8 5 9 2

August 9, 2026 12:58 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कोरियर ऑफिस में दिनदहाड़े लूट चाकूबाजी

इलाके में फैली सनसनी आरोपी फरार पुलिस जुटीं जॉच में 

शब्द अग्नि / गोपाल मेहरा नीमच । कैंट थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार की शाम 9 बजे सामने आई जानकारी के अनुसार, महू रोड स्थित एक कूरियर ऑफिस में घुसकर चार अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक की पीठ और कंधे पर चाकू से कई वार किए और गल्ले से 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर