VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:40 pm

जून में टीम में वापसी करेंगे रोहित-कोहली?

शब्द अग्नि न्यूज़ । मुंबई | भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी की तारीख तय हो गई है। आईपीएल 2026 के ठीक बाद अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत छह जून से न्यू चंडीगढ़ में एक मैच की टेस्ट सीरीज से होगी। इसके बाद 14 जून, 17 जून और 20 जून को तीन वनडे मुकाबले खेला जाएंगे।
यानी रोहित और कोहली 14 जून से भारतीय जर्सी में एक्शन में दिख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन एक ही प्रारूप में ये दोनों खेलते हैं। ऐसे में 2027 वनडे विश्वकप को ध्यान में रखते हुए और मैच फिटनेस के लिए चयनकर्ता इन दोनों का चयन कर सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार वनडे प्रारूप में कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे धर्मशाला में, दूसरा वनडे लखनऊ में और तीसरा वनडे चेन्नई में खेला जाएगा। सभी वनडे मुकाबले डे-नाइट होंगे। रोहित और कोहली पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते दिखे थे। ये सीरीज न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम की थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर