VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:41 pm

मेधावी विद्यार्थियों को 1.50 करोड़ तक स्कॉलरशिप

अभ्युदय यूनिवर्सिटी में निमाड़ के सबसे बड़े स्कॉलरशिप टेस्ट का ऐतिहासिक समापन

जमीर मंसूरी, खरगोन। यूनिवर्सिटी, खरगोन में आयोजित निमाड़ के सबसे बड़े स्कॉलरशिप टेस्ट का भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक समापन हुआ तीन दिनों तक चले इस महाआयोजन में 6500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया इस स्कॉलरशिप टेस्ट में खरगोन, बड़वानी एवं खंडवा जिलों के 100 से अधिक शासकीय एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कक्षा 12वीं एवं यूजी फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने परीक्षा देकर अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय दिया परीक्षा के सफल आयोजन के पश्चात सभी सहभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को 1.50 करोड़ तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, जो उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग देगी। के प्रशासन यूनिवर्सिटी अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य निमाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च अभ्युदय विश्वविद्यालय शिक्षा से जोड़ना, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना तथा आर्थिक रूप से सक्षम बनाना रहा। यह स्कॉलरशिप टेस्ट विज्ञान, वाणिज्य, कला, प्रबंधन एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ शिक्षा विशेषज्ञों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे निमाड़ अंचल के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया। अभ्युदय यूनिवर्सिटी द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं छात्रहितैषी आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की बात कही गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर