मां की याद में लगाए
सीवन पुत्र की पहल “एक पेड़ मां सीवन के नाम”
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर / सीवन उद्धार का 83 वां दिवस के रूप में सीवन पुत्र जितेंद्र आर्य के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दिवंगत मां की याद में पौधे जो की तिलक पर एक्सीलेंस स्कूल के सामने रोपें गए,ज्ञात हो कि सीवन पुत्र सीवन उद्धार के तहत ही पौधारोपण का कार्यक्रम चल रही है विगत कई दिनों से वह ड्रॉप का कार्यक्रम लगातार चल रहा है और आज इसी कड़ी में फिर से पौधे रुपए गए । सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि आदि विशेष अवसर पर लोगों से पौधे लगवाए जाते हैं ताकि यह खास अवसर किस सार्थकता सिद्ध हो । उन्होंने यह भी बताया है कि जहां-जहां पौधे लगाए जा रहे हैं वहां पर पौधों की रक्षा हेतु आदमियों की नियुक्ति की जाती है जैसे ही पौधे पेड़ का रूप लेंगे उन्हें नगद रसिया सिवान सम्मान से सम्मानित किया जाएगा यह एक अनूठी पहल है जिसे सेवन पुत्र की टीम चल रही है पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु ।
Author: Shabd Agni
.