VISITORS

0 1 6 0 0 2

July 9, 2026 2:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 2:10 am

सेंधवा का पावरलिफ्टिंग में दमदार प्रदर्शन

जे.एस. जिम के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी, स्ट्रॉन्ग मेन और स्ट्रॉन्ग वुमन का खिताब भी किया अपने नाम
शब्द अग्नि/एजाज मंसूरी
सेंधवा/बड़वानी। इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सेंधवा के जे.एस. जिम के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से सेंधवा में खुशी का माहौल है।
आलिया और वसीम ने जीते खिताब, बने मध्य प्रदेश के स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी
प्रतियोगिता में जे.एस. जिम की खिलाड़ी आलिया सलीम मंसूरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “मध्य प्रदेश स्ट्रॉन्ग वुमन” के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं वसीम खान ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हासिल किया और “स्ट्रॉन्ग मेन” का खिताब अपने नाम किया।
अन्य खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम, जीते कई पदक

जे.एस. जिम के युग गायकवाड़ ने 2 गोल्ड मेडल, शौर्य यादव ने 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल तथा शावेज अली ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
नेशनल प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सभी चयनित खिलाड़ियों का चयन आगामी 6 अगस्त को रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जे.एस. जिम संरक्षक एडवोकेट अजय मित्तल ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जे.एस. जिम संचालक एडवोकेट जहांगीर शेख, ट्रेनर एवं मिस्टर एमपी मोहन जाधव सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर