VISITORS

0 1 3 2 7 7

June 23, 2026 2:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 23, 2026 2:25 am

स्नेहा का ओमान एशियन हॉकी चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम के कोचिंग कैंप में चयन

शब्द अग्नि /बड़वानी  हॉकी इंडिया द्वारा ओमान मे 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5 एस के लिए यू-18 महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई । जिसमे बड़वानी शहर की बेटी स्नेहा दावदे को पुनः भारतीय टीम में सम्मिलित किया गया । स्नेहा द्वारा रांची में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप ऑस्ट्रेलिया लीग एवं जापान में मे किएगये उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय कैंप में जगह बनाई ।

स्नेहा मिडफील्डर ( सेंटरहाफ )की भूमिका में खेलती है स्नेहा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर भोपाल में 5 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले कैंप में भारतीय टीम के साथ सम्मिलित होगी। हॉकी कोच श्री मुकेश राठौर ने बताया कि स्नेहा पूर्व मे कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है ।

स्नेहा की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत जुनून और अनुशासन की जीत है । स्नेहा का सपना ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है । वर्तमान में स्नेहा ग्वालियर राष्ट्रीय महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, स्नेहा की उपलब्धि पर जिला प्रशासन, जिला हॉकी संघ एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर