VISITORS

0 0 9 3 5 5

June 4, 2026 11:43 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 4, 2026 11:43 pm

एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक

 

’पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने ली अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा’

सिंगरौली स्थित रुस्तमजी कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, एसडीओपी सिंगरौली श्री गौरव पाण्डेय एवं एसडीओपी चितरंगी श्री राहुल सैयाम सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।*

बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. द्वारा जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान भादवि./बीएनएस., माइनर एक्ट एवं प्रतिबधांत्मक कार्यवाही की त्रिवर्षीय तुलनात्मक समीक्षा की गई। अपराधों के नियंत्रण व रोकथाम हेतु अवैध गतिविधियां, असामाजिक व आपराधिक तत्वों के विरूद्ध माइनर एक्ट एवं प्रतिबधांत्मक कार्यवाही के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा मारपीट संबंधी प्रकरणों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107/116(3) के अंतर्गत प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर कराने छोटी-छोटी घटनाओं में भी समय रहते वैधानिक कार्रवाई कर अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए गए। शराब के अवैध परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने तथा 50 लीटर से अधिक अवैध शराब के मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुए नशामुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा आवश्यकतानुसार पिट एनडीपीएस एवं एनएसए के तहत कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जुआ-सट्टा, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करने हेतु कहा गया।

बैठक में थाना क्षेत्रों के समस्त बीट प्रभारियों को सक्रिय करने, प्रत्येक बीट प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र के अपराधियों, भूमि विवादों, ऋण लेन-देन संबंधी विवादों एवं अन्य संवेदनशील मामलों की अद्यतन जानकारी रखने तथा आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक/वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से हेलमेट एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने, नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं बल्कि उनका जीवन सुरक्षित करना है।

बैठक में निर्देश दिए गए कि धारा 107/116(3) के सभी प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत कर नियमानुसार बाउंड ओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का त्वरित निराकरण किया जाए। महिला संबंधी एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों में 60 दिवस की समय-सीमा के भीतर विवेचना पूर्ण कर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर