VISITORS

0 1 8 8 0 8

August 12, 2026 7:30 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्पेन ने अमेरिका को सैन्य बेस इस्तेमाल से रोका

शब्द अग्नि न्यूज़ नई दिल्ली। इजराइल- अमेरिका और ईरान जंग का सोमवार को तीसरा दिन रहा। स्पेन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका को अपने सैन्य अड्डों का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया है। स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने कहा, स्पेनिश बेस इस ऑपरेशन के लिए उपयोग में नहीं लाए जा रहे हैं और न ही किसी ऐसी कार्रवाई के लिए इस्तेमाल होंगे।
इस फैसले के बाद स्पेन के रोटा और मोरॉन एयरबेस से 15 अमेरिकी विमान रवाना हो गए। युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पुराने सहयोगी ब्रिटेन पर नाराजगी जताई है। दरअसल ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अमेरिका को हिंद महासागर में मौजूद अपना मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया देने में देर की। अमेरिका जंग के पहले दिन ही इस बेस से ईरान पर हमला करना चाहता था। लेकिन ब्रिटेन ने 48 घंटे बाद इसकी इजाजत दी और कहा कि
अमेरिका को यहां से सिर्फ ईरान के मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाने की परमिशन होगी। इसे लेकर ट्रम्प ने कहा है कि वे ब्रिटिश पीएम से बेहद निराश है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर