VISITORS

0 0 8 2 1 6

May 30, 2026 11:25 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 11:25 pm

सीहोर : विशेष तंबाकू निषेध दिवस 31 मई

चावड़ा ने 3 हजार ‘हेल्थ योद्धा’ बनाकर एवं 7 हजार फ्री काउंसलिंग देकर बचाई गई जाने

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। आई एम अगेंस्ट टोबैको ऑर्गेनाइजेशन पूरे भारत में तंबाकू निषेध कार्यक्रम चलाकर ऐसे लोगों को इस लत से छुटकारा दिलाते है जो इसकी गिरफ्त में पूरी तरह से आ जाते है,जो मुंह के कैंसर जैसी लाइलाज गंभीर बीमारी की ओर जा रहे हैं, तंबाकू और सिगरेट जैसी जानलेवा आदतों से समाज को मुक्त कराने के लिए ‘आई एम अगेंस्ट टोबैको ऑर्गेनाइजेशन’ के फाउंडर प्रदीप चावड़ा साल 2019 से लगातार एक सराहनीय मुहिम चला रहे हैं।

 हजारों का छुड़वाया नशा 

अब तक वे 7 हजार से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पूरी तरह मुफ्त (फ्री) काउंसलिंग देकर नशा छुड़वा चुके हैं। विशेष बात यह है कि इस संगठन से जुड़कर करीब 3000 लोग,’हेल्थ योद्धा’ बनकर जो दूसरे लोगों को इस लत से बाहर निकालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

फ्री काउंसलिंग से बदली जिंदगियां

प्रदीप चावड़ा फाउंडेशन के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले पांच सालों से सक्रिय हैं। वे उन लोगों की काउंसलिंग करते हैं जो गुटखा,पाउच, बीड़ी और सिगरेट के आदी हो चुके हैं। चावड़ा का कहना है कि मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण तंबाकू का सेवन ही है। आज देश-दुनिया में मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं। पूरी दुनिया में 90%कैंसर के मरीज मुंह के कैंसर वाले होते हैं,और बड़े शहरों देखने में आ रहा है कि युवतियां भी तंबाकू का नशा करती है,इन्हें होटल में, सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीते हुए आसानी से देख सकते है,इसके अलावा तंबाकू के कारण कई और बीमारी भी होती है, फेफड़े की बीमारी, उच्च रक्तचाप आदि । प्रदीप चावड़ा ने बताया है कि समय समय पर काउंसलिंग रखी जाती है,इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर से लोग उनसे संपर्क करते हैं। काउंसलिंग के दौरान उन्हें न केवल शारीरिक नुकसान बल्कि आर्थिक और सामाजिक स्तर पर होने वाले नुकसानों के बारे में भी समझाया जाता है।

नीति आयोग और डिजिटल इंडिया से मिल चुका है सम्मान

प्रदीप चावड़ा के इस निस्वार्थ सेवा कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। साल 2023 में ‘आई एम अगेंस्ट टोबैको ऑर्गेनाइजेशन’ को डिजिटल इंडिया और नीति आयोग द्वारा ‘बेस्ट सोशल अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। चावड़ा बताते हैं कि एक बार उन्होंने एक कैंसर मरीज को बेहद दयनीय स्थिति में देखा था, जिसके बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरे भारत को तंबाकू से मुक्त कराने का प्रयास करेंगे।

चिंताजनक आंकड़े: युवाओं में बढ़ रही लत

गांधी मेडिकल रिसर्च और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की रिपोर्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में दुनिया के सबसे अधिक मुंह के कैंसर पीड़ित मरीज हैं, जिनमें से 70 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। एक अन्य शोध के अनुसार, प्रति एक लाख में से 22.2 युवा और 29.2 युवतियां कैंसर की शिकार हो रही हैं। भारत में हर साल 13 लाख मौतें तंबाकू के कारण होती हैं,पूरी दुनिया की बात करे तो 80 लाख लोग तंबाकू के कारण मरते है देश में बढ़ता धूम्रपान आने वाले समय में कैंसर मरीजों की संख्या को अत्यधिक बढ़ा सकता है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर