VISITORS

0 1 9 0 4 6

August 16, 2026 4:29 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

तेज रफ्तार बोलरो ने खाई पलटी, युवक की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | सुपर कारिडोर पर सोमवार तड़के एक बोलेरो गाड़ी पलट खा गई। हादसे में करीब 4 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सभी मान के प्रोग्राम में शामिल होने धार जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक घटना सुपर कॉरिडोर की है। यहां पर बोलेरो नंबर एमपी 13झेडवी3598 संतुलन बिगड़ने के चलते पलटी खा गई। इस दौरान इसमें बैठा दीपक ( 30 ) पुत्र नारायण ठाकुर निवासी छोटा नागदा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी धार से इंदौर एक मान के प्रोग्राम में आ रहे थे। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि टायर फटने से हादसा हुआ है। सभी युवक शराब ठेकेदार के यहां काम करते हैं। 26 जनवरी की छुट्टी होने के चलते सभी एक साथ निकले थे। जानकारी के मुताबिक सभी शराब के नशे में थे। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर