VISITORS

0 0 8 2 1 6

May 30, 2026 11:25 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 11:25 pm

आंधी तूफान कई क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल

तेज आंधी तूफान ऑटो खड़ा-खड़ा ही पलट गया, आठ लोग

शब्द अग्नि / मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात जिले में तेज आंधी चली, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कुछ स्थानों पर दुर्घटनाएं भी हुईं जिनमें कुल 9 लोग घायल हो गए। जिला मुख्यालय पर भी बिजली आपूर्ति बंद होने से कई क्षेत्रों में रात भर ब्लैक आउट रहा।

नौतपा में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार की रात में आंधी के कहर से दो-चार होना पड़ा। तेज रफ्तार से चली हवाओं के कारण पिपरई में एक ऑटो खड़ा-खड़ा ही पलट गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे ऑटो चालक राजपाल पुत्र समरिया और उसका भाई भरत पिता समरिया ऑटो में सवारी भरकर पिपरई के मीना बाजार से अपने गांव मूडऱा कला की ओर जा रहा था। इसी दौरान आंधी चलने लगी। तेज आंधी के कारण ऑटो चलाना मुश्किल हो रहा था, इससे राजपाल ने ऑटो को पेट्रोलपंप के पास स्थित एक सडक़ के किनारे खड़ा कर दिया लेकिन हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि ऑटो खड़ा-खड़ा ही पलट गया। इस कारण ऑटो में सवार 11 वर्षीय गौरव पुत्र दिनेश और उसका छोटा भाई रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों बालकों के सिर में चोटें आई हैं।  इनके अलावा 60 वर्षीय अल्फो अहिरवार, 26 वर्षीय रचना अहिरवार, 50 वर्षीय रामकली, 25 वर्षीय मनीषा सहित ऑटो चालक राजपाल और उसी का भाई भरत घायल हो गए हैं।

तेज आंधी तूफान के कारण जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में ही कई कॉलोनियों में रात 10 बजे से गुल हुई बिजली सुबह 10 बजे आई। छैघरा कॉलोनी निवासी चंद्रकांत जैन, आरवी नरवरिया सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनकी लाइट आंधी चलने के साथ ही चली गई थी जो शनिवार की सुबह 10 बजे आई है। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में भी रात में लाइट की आवाजाही लगी रही। कुछ देर के लिए लाइट आती और फिर चली जाती। लाइट की आवाजाही के कारण लोगों को रतजगा करना पड़ा साथ ही सुबह भी लाइट न रहने से लोगों को पानी भरने सहित अन्य जरूरी कामों के लिए परेशान होना पड़ा।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर