VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:41 pm

आईएसए क्रिकेट लीग चौथे संस्करण का सफल समापन

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (3A) द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग के चौथे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान आईटी समुदाय की एकजुटता और ऊर्जा देखने लायक रही। पांचवें एवं अंतिम दिन रोमांच अपने चरम पर था, जहाँ 4 क्वार्टर फाइनल मैच, 2 सेमीफाइनल मैच और उसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में TCS और Best Peer के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए TCS विजेता रही तथा Best Peer उपविजेता बनी। सभी टीमों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किय और खिलाड़ियों का उत्साह पूरे टूर्नामेंट के दौरान चरम पर रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहे। प्रायोजकों की ओर से बबलू जैन, आदित्य व्यास एवं अमित तिलवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन की ओर से सचिन साबू एवं स्वप्निल बंसल ने सभी टीमों, प्रायोजकों अतिथियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर