VISITORS

0 0 8 0 3 3

May 28, 2026 12:30 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 12:30 am

ब्रोंकोस्कोपी की सफल जॉच : खण्डवा

जिला अस्पताल खंडवा में पहली बार सफल ब्रोंकोस्कोपी जांच की गई

शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल           

खण्डवा / नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ई.एन.टी. विभाग में पहली बार सफलतापूर्वक ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया संपन्न की गई। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में यहां पर एक ही दिन में कुल 3 मरीजों की सफल ब्रोंकोस्कोपी की गई, जो मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। यह कार्यवाही ई.एन.टी. विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील बाजोलिया के मार्गदर्शन में की गई। मंगलवार को यहां 55 वर्षीय मरीज श्री मंगीलाल सहित अन्य मरीजों को लगातार खांसी, बुखार एवं वजन कम होने जैसी गंभीर शिकायतों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीजों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा ब्रोंकोस्कोपी करने का निर्णय लिया गया। ब्रोंकोस्कोपी के सफल संचालन में श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप परिहार, डिन डॉ. संजय कुमार दादू, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, सीनियर रेजिडेंट डॉ. विशाल एवं डॉ. स्नेह ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। मरीजों की प्रारंभिक जांच में फेफड़ों से संबंधित गंभीर समस्या की आशंका जताई गई थी, जिसके लिए सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, चेस्ट एक्स-रे एवं एचआरसीटी चेस्ट जैसी जांचें कराई गईं। ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से आगे की जांच एवं उपचार की दिशा तय की गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे संस्थान में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है। अब मरीजों को ऐसी उन्नत जांच एवं उपचार सुविधाओं के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय एवं आर्थिक दोनों की बचत होगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर