VISITORS

0 0 8 3 8 0

May 31, 2026 11:18 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 31, 2026 11:18 pm

जिला अध्यक्ष हेतु सुल्तान भुट्टो की सशक्त दावेदारी कांग्रेस में बढ़ी हलचल

संगठन सृजन के तहत अल्पसंख्यक काँग्रेस के अध्यक्ष रायशुमारी के लिए प्रभारी मुशर्रफ खान पहुंचे  खरगोन

शब्द अग्नि / खरगोन  भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस द्वारा काँग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। जिंसमे काँग्रेस के विभिन्न पदों प्रकोष्ठों और विभागों में अध्यक्ष पद की नियुक्तियां की जा रही है। संगठन सृजन अभियान के तहत अल्पसंख्यक काँग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन हेतु अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी के आदेश का पालन करते हुए तथा प्रदेश प्रभारी जनाब आबिद कागज़ी एवं प्रदेश सह प्रभारी लियाकत गद्दी के दिशा निर्देश पर खरगोन जिले के प्रभारी मुशर्रफ खान ने खरगोन पहुच कर अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं से प्रथक प्रथक मुलाकात कर जिला अध्यक्ष के लिए मीटिंग कर रायशुमारी ली।

पूर्व विधयक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ ने सौंपा  समर्थन    

जिसमे अल्पसंख्यक काँग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए सुल्तान भुट्टो ने अपना बायो डाटा देकर दावेदारी पेश कर, भुट्टो के समर्थन में वरिष्ठ काँग्रेस नेता परसराम डंडीर, वरिष्ठ काँग्रेस नेता पूर्व जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट हबीब बेग मिर्ज़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप श्रीमाली, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर खान, पुर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अब्दुल सरदार भुट्टो, जिला सदर एवं पार्षद रियाजुद्दीन शेख, समाज सेवी नईम सेठ, युवा कांगेस निर्वाचित जिला अध्यक्ष रजत डंडीर, निर्वाचित युका प्रदेश महासचिव प्रशांत सांवले, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति नितेश आढ़तिया, खरगोन युका निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट शाहरुख मिर्ज़ा, निर्वाचित जिला महासचिव आदित्य गुप्ता, निर्वाचित शहर अध्यक्ष तैय्यब अली बोहरा, सनी भाटिया, रिंकू नेता, अमजद खान, समीर अली, अली पठान, फैजल शेख, सोहेल भुट्टो आदि उपस्थित रहे।

पार्षद भी उतरे समर्थन में उतरे 

पूर्व विधायक रवि जोशी के पसंदीदा कांग्रेस प्रत्याशी को उनके ग्रह वार्ड में हरा कर निर्दलीय के रूप में पार्षद का चुनाव जितने वाले रियाजुद्दीन शेख ने भी सुल्तान भुट्टो को अपना समर्थन देते हुए कहा की सुल्तान युवा हे प्रदेश से लेकर जिला शहर स्तर पर कई पदों पर रह चुके हे ऐसे सक्रिय नेता संगठन के लिए बेहद सार्थक साबित होंगे

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर