VISITORS

0 1 9 3 2 1

August 20, 2026 5:59 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

चंबल समूह योजना पूर्ण करने दिसंबर 2027 का लक्ष्य

नलजल योजनाओं में काम न करने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करें-डीएम

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

दैनिक शब्द अग्नि बंटी सोनी

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि चंबल समूह योजना अंतर्गत दिसंबर 2027 का लक्ष्य निर्धारित कर तेजी से कार्य किया जायें तथा लोगों को स्वच्छ एवं सरफेस वाटर उपलब्ध कराने की इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य गुणवत्ता के साथ संचालित किया जायें तथा योजना की प्रगति से प्रत्येक माह अवगत कराया जायें। इसके साथ ही उन्होंने पीएचई अंतर्गत संचालित एकल नलजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कार्य पूर्णताः में रूचि नही लेने वाली निर्माण एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, कार्यपालन यंत्री पीएचई अफजल अमानुल्ला, जल निगम के जनरल मैनेजर अनंत शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि चंबल समूह जल प्रदाय योजना जिले की महत्वपूर्ण योजना है, इसके दीर्घकालीन उपयोग को दृष्टिगत रखते हुए कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जायें। एकल नलजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को नलजल योजनाओं के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जायें तथा जल संरक्षण के प्रति भी प्रेेरित करने का कार्य किया जायें। पाईपलाइनों के रख-रखाव एवं नलो में टोटी लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाये।

इस अवसर पर जल निगम के महाप्रबंधक अनंत शर्मा ने बताया कि चंबल समूह प्रदाय योजना अंतर्गत 377 ग्रामों में पानी की सप्लाई की जायेगी, इसके तहत श्यारदा गांव में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू कर दिया गया है। बरोठा में इंटेकवैल का निर्माण भी सितंबर माह में शुरू करने के प्रयास किये जा रहे है। मूंझरी जल प्रदाय योजना अंतर्गत 120 ग्राम शामिल है तथा स्टेज-2 की प्रक्रिया संचालित है।

पीएचई ईई अफजल अमानुल्ला ने बताया कि एकल नलजल योजना अंतर्गत 256 ग्रामों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 52 ग्रामों में कार्य प्रगतिरत है। 196 योजनाएं पंचायत के हैंडओवर की गई है, उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा 171 ग्रामों में एकल नलजल योजनाओं को ट्रायल के बाद सर्टिफाइड कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जिले के 7 हजार 854 पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन कराया गया है।

एसबीएम के जिला समन्वयक श्री जीएस डोगरे ने बताया कि 3 हजार से अधिक आबादी की 49 पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य किये जा रहे है तथा 5 हजार से अधिक आबादी वाली 19 पंचायतों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर