चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर – विगत 10 दिनों से भारत विकास परिषद शाखा सीहोर एवं आर्य समाज गंज सीहोर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को स्थानीय सेंट मैरी हायर सेकेंड्री स्कूल गल्ला मंडी प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विशेष अतिथि मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश आर्य, मंत्री अतुल वर्मा एवं नगर के मूर्धन्य पत्रकार रघुवर दयाल गोहिया उपस्थित थे।
युवाओं के माता पिता बैठे यज्ञ वेदी पर
इस अवसर पर सर्वप्रथम यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिविर में उपस्थित युवाओं के माता-पिता यज्ञ वेदी पर बैठे तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी यज्ञ में भाग लिया। यज्ञ का संपादन आर्य समाज के पुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा किया गया। इसके पश्चात शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त आर्यवीरों ने अरे वीर दल के प्रांत संचालक भेरू सिंह आर्य के नेतृत्व में लाठी, कुंगफू, कराटे एवं योग, आसन, प्राणायाम का प्रदर्शन किया गया।
सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिकों ने बाल आर्यवीरों के प्रदर्शन की मुक्तकंठ से सराहना की।
विभिन्न योग मुद्राओं को देख दर्शक अचंभित सैनिक शिक्षा का प्रदर्शन
अपने उद्बोधन में बोलते हुए समाजसेवी अखिलेश राय ने बताया कि इस तरह के शिविरों से हमारे समाज के युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास, संस्कार, साहस और सेवा भावना जागृत होती है। इस हेतु यह शिविर अत्यंत सशक्त अभियान होते हैं।
मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश आर्य ने बताया कि इन शिविरों की वास्तविक सार्थकता तब है जब कि यह बच्चे शिविर में सिखाए गए सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और उसी के अनुसार अपना आगे का जीवन व्यतीत करें तथा राष्ट्र समाज धर्म के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दें।
प्रदेश की पहली आर्य कन्या शाला सीहोर में स्थापित थी
नगर के मुर्धन्य पत्रकार रघुवर दयाल गोहिया ने बच्चों के द्वारा किए गए प्रदर्शन को सराहा तथा समाज में बच्चों में धर्म संस्कृति समाज सेवा के प्रति भावना जागृत करने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होने कहा कि इससे हमारी भावी पीढ़ी का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि भोपाल की नवाब रियासत के दौरान सन 1940 में पहली आर्य कन्या शाला सीहोर में ही स्थापित हुई थी। देश की आजादी में भी सीहोर के आर्यवीरों का सर्वाधिक योगदान रहा है। सीहोर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में आर्यवीरों की संख्या भी सबसे अधिक रही है।
सभी की गरिमामय उपस्थिति

अतिथियों का स्वागत व भाषण, भारत विकास परिषद शाखा सीहोर के अध्यक्ष आर्य रितेश राठौर ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रख्यात टेक्स कंसल्टेंट तथा भारत विकास परिषद के सदस्य शैलेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।अन्त में आभार आर्य समाज गंज सीहोर के प्रधान श्री नरेश चंद्र आर्य के द्वारा माना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक नर-नारी उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख रूप से आर्य राजेंद्र राठौर, भारत विकास परिषद के कोशाध्यक्ष अंकुश जैन, राजीव गुप्ता, अतुल राठौर काका, महेंद्र कौशल, चंद्र प्रकाश परवाल ,भारत विकास परिषद के प्रांत सह सचिव रवि ठकराल, श्रीमती नेहा ठकराल भारत विकास परिषद के सचिव नवीन सोनी, श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती शोभा चांडक, श्रीमती श्वेता राठौर, श्रीमती मीना राठौर, गायत्री देवी आर्य, अरविंद गुप्ता ,सुरेश नेमा, पंकज मोदी, भारत सोनी, प्रदीप साबू, राम दयाल आर्य, रामदीन आर्य आर्य समाज के कोशाध्यक्ष से राजकुमार आर्य, डॉक्टर गगन नामदेव डॉक्टर सत्येंद्र तोमर श्रीमती रश्मि तोमर सुधीर कौशल प्रदीप वशिष्ठ दिनेश वर्मा, गगन मेहता प्रदीप आहूजा,आर्य समाज के उपप्रधान तरुण जगवानी, आर्य समाज के पुस्तकालय अध्यक्ष बाबूलाल जी आर्य तथा मोहाली आर्य समाज द्वारका प्रसाद जी वर्मा जगदीश जी वर्मा तथा समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण, निपानिया आर्य समाज के समस्त पदाधिकारी सदस्यगण, दुर्गा वाहिनी सीहोर से श्रीमती नीलू चौहान, श्रीमती अलका तथा अन्य दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं भी शामिल हुईं शिविर में दिनेश राजपूतजी, संदीप आर्यवीर दल के जिला संचालक संदीप आर्य, विजय आर्य, नरेंद्र आर्य, हेमराज प्रजापति, भगत सिंह आर्य पार्षद विशाल राठौर चेतन जी साहू, अनिल मुक्तावत, कैलाश विश्वकर्मा, रमेश राठौर, विकास राठौर, श्रीमती ममता राठौर श्रीमती वर्षा राठौर, श्रीमती मीना राठौर, शमी आर्य, सूर्यकांत आर्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.