VISITORS

0 1 4 9 4 7

June 29, 2026 9:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 9:21 pm

स्वच्छता व्यवस्था देख-आया प्रतिनिधिमंडल*

शब्द अग्नि / इंदौर नगर निगम के स्वच्छता एवं नवाचार मॉडल का अध्ययन करने कर्नाटक के हुबली शहर से 55 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इंदौर पहुंचा। दल का नेतृत्व हुबली की महापौर श्रीमती ज्योति विनय पाटिल कर रही थीं। प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव से सौजन्य भेंट कर स्वच्छता, जनभागीदारी और स्मार्ट सिटी नवाचारों पर चर्चा की।
भ्रमण के दौरान प्रतिनिधियों ने कचरा प्रबंधन स्थल, नो-कार डे गतिविधियां, डिजिटल वेस्ट ट्रैकिंग, ग्रीन-सोलर पहल एवं स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का अवलोकन किया। महापौर श्री भार्गव ने ‘क्लीन-ग्रीन-सोलर-डिजिटल’ इंदौर मॉडल की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनभागीदारी, सतत नवाचार और प्रशासनिक समन्वय ही इंदौर की सफलता का आधार है।
महापौर ने बताया कि प्रभावी प्रदूषण नियंत्रण उपायों से शहर में पीएम स्तर में लगभग 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। साथ ही ऊर्जा संरक्षण अभियानों से मात्र दो माह में 1.5 करोड़ यूनिट बिजली की बचत हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर मॉडल को प्रेरणादायी बताते हुए इसे अपने शहर में लागू करने की इच्छा जताई।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर