VISITORS

0 1 4 7 5 8

June 27, 2026 9:29 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 9:29 pm

उड़ान दूसरे दिन भी रही निरस्त

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के कारण यूएई सहित अन्य खाड़ी देशों से हवाई कनेक्टिविटी पूरी तरह से टूट चुकी है। यूएई के सभी एयरपोर्ट बंद होने से शारजाह, दुबई और अबू धाबी की उड़ानें संचालित नहीं हो पा रही हैं। इंदौर से लगातार दूसरे दिन रविवार को शारजाह उड़ान निरस्त हुई। इससे शारजाह से आने वाले यात्रियों की फजीहत बढ़ गई। उड़ान उपलब्ध नहीं होने से उनको यूएई में ही रुकना पड़ रहा है। यूएई का एयरस्पेस बंद होने से भारत से जाने और आने वाली सभी उड़ानें निरस्त रहीं। इंदौर और प्रदेश के सैकड़ों लोग दुबई और शारजाह में फंसे हुए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर