VISITORS

0 1 2 6 6 5

June 18, 2026 12:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 18, 2026 12:04 am

हुसैनी अखाड़ा की नई कमान सलमान खान के हाथों में

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर, शहर के प्रतिष्ठित हुसैनी अखाड़ा ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार रात्रि 9 बजे आयोजित हुई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने एकमत से पदाधिकारियों का चयन करते हुए संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में सलमान खान को सदर, इमरान कुरैशी को उप सदर, वासीम एलची को कोषाध्यक्ष, वसीम नवाबी को सचिव, फरीद पठान को उप सचिव तथा सलमान मकरानी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों तथा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, अनुशासन और सेवा भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी हुसैनी अखाड़ा ग्रुप की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा, धार्मिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, एकता और समाजहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी

  • सदर: सलमान खान
  • उप सदर: इमरान कुरैशी
  • कोषाध्यक्ष: वासीम एलची
  • सचिव: वसीम नवाबी
  • उप सचिव: फरीद पठान
  • मीडिया प्रभारी: सलमान मकरानी
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर