VISITORS

0 0 8 1 5 1

May 29, 2026 11:39 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 11:39 pm

सिंगरौली का हो समग्र विकास -संभागयुक्त

सिंगरौली शहर के समग्र विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर समय सीमा में प्रस्तुत करें– कमिश्नर रीवा

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली ।  शहर के समग्र विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाना संबंधित विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें। उक्त आशय के निर्देश जिले के भ्रमण पर आए संभागीय कमिश्नर रीवा श्री बीएस जामोद द्वारा बैठक के दौरान दिए गए।विदित हो कि कमिश्नर रीवा श्री जामोद की अध्यक्षता एवं कलेक्टर श्री गौरव बैनल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सिंगरौली शहर के समग्र विकास कार्य योजना हेतु बैठक आयोजित हुई।

पेयजल व्यवस्था, नगर की साफ-सफाई 

कार्य योजना में पेयजल व्यवस्था, नगर की साफ-सफाई तथा अधोसंरचना विकास को भी शामिल किया जाए। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं एमपीआरडीसी को निर्देशित किया गया कि सिंगरौली जिले से गुजरने वाली प्रमुख सड़कों बैढ़न-सरई, देवसर एवं चितरंगी बाईपास सड़क निर्माण कार्य को प्रमुखता के साथ कार्य योजना में शामिल करें।जो भी कार्य योजना तैयार की जाए, उसे कलेक्टर के अवलोकन उपरांत अंतिम रूप दिया जाए।

सड़क निर्माण को योजना में शामिल करें 

बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना प्रस्तुत की गई, जिसमें परसौना से माड़ा सड़क मार्ग एवं परसौना से निगाही तक सड़क मार्ग निर्माण के साथ-साथ देवसर, चितरंगी एवं माड़ा क्षेत्रांतर्गत अन्य सड़कों को भी योजना में शामिल किए जाने संबंधी जानकारी दी गई। वहीं एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक द्वारा भी अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों के संबंध में जानकारी दी गई।

देवसर एवं चितरंगी को बायपास से जोड़े 

इसके साथ ही देवसर एवं चितरंगी क्षेत्र की सड़कों को भी मास्टर प्लान के अनुसार बाईपास मार्गों से जोड़ने तथा अन्य आवश्यकतानुसार सड़कों को कार्य योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए। सभी कार्य योजनाएं निर्धारित समय में पूर्ण कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर