VISITORS

0 0 7 3 5 4

April 25, 2026 8:45 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 25, 2026 8:45 pm

केले के शहर के नाम से प्रसिद्द है ये शहर

शब्द अग्नि न्यूज़ । जळगाव । भारत के कई शहर अपनी अलग-अलग खासियत की वजह से जाने जाते हैं। यहां एक शहर ऐसा भी है, जिसे बनाना सिटी ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। चलिए बताते हैं कहां पर है ये केले का शहर ।
भारत में कई ऐसे शहर हैं, जो किसी न किसी खास चीज के लिए जाने जाते हैं जैसे चूड़ियों भारत के इस शहर को कहा जाता है बनाना सिटी इंडिया, यहां जानें दिलचस्प कहानी  का शहर, चमड़े का शहर कहां है केले का शहर
वगैरह। लेकिन क्या आपने कभी केले के शहर के बारे में सुना है। केला हम सभी खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप कभी केले के शहर घूमने गए हैं। अजीब लग रहा है लेकिन ये सच है भारत का एक शहर बनाना सिटी ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर है। चलिए आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं। आखिर क्यों इस शहर को केले का शहर कहते हैं और यहां क्या खासियत है।
भारत के पश्चिमी घाट पर स्थित महाराष्ट्र राज्य का खूबसूरत शहर है जलगांव, जिसे बनाना सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जलगांव में केले की खेती ज्यादा होती है। और भारत के ज्यादातर हिस्सों में यही से केला पहुंचाया जाता है। यहां हर साल 70 टन प्रति हेक्टेयर के हिसाब से केले की खेती की जाती है। यहां से फिर पूरे भारत में केले की आपूर्ति की जाती है।
क्यों बना बनाना सिटी
जलगांव पश्चिमी घाट से करीब 300 किलोमीटर दूर है। इसके साथ ही यहां का वातावरण शुष्क रहता है। वहीं, केलों की खेती के लिए नमी वाले वातावरण की आवश्यकता होती है। यहां पर ड्रीप इरिगेशन तकनीक का उपयोग किया जाता है ड्रीप इरीगेशन तकनीक में कम पानी के साथ कम समय में ही पौधों को पानी मिल जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में केले के पेड़ पास होने के कारण इनमें गरम हवा जमा हो जाती है और ऐसे में ये जल्दी फल देते हैं।
साल 2016 में जलगांव के केले को GI (Geographical Indication) मार्क प्राप्त हुआ यह मार्क इस क्षेत्र के केले की विशिष्टता और गुणवत्ता को प्रमाणित करता है। जलगांव के केले बेहद मीठे और बड़े होते हैं। लोग दूर-दूर से यहां पर केले खरीदने आते हैं और फिर आगे उनका व्यापार करते हैं तो अब अगर आप कभी महाराष्ट्र जाएं, तो जलगांव के केले भी खाएं। साथ ही यहां पर केले की खेती देखने को भी मिलेगी। जलगांव केले के अलावा कपास और गन्ने की खेती के लिए भी मशहूर है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर