VISITORS

0 1 2 2 9 8

June 15, 2026 11:09 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 11:09 pm

नपा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ

जन्म प्रमाण पत्र, खाद्यान पर्ची के लाभ का वितरण

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, नगरपालिका परिषद श्योपुर के तत्वाधान में आयोजित जनकल्याण शिविर को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें, इसके लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया है। नगरपालिका भवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष संजय महाना, सीएमओ राधेरमण यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, पार्षद गण राजेंद्र मित्तल, विष्णु पाराशर, जुगल मेहरा, अकबर अली, सलाउद्दीन, उप यंत्री श पवन गर्ग, शिविर के नोडल अधिकारी आदित्य चौहान आदि उपस्थित थे। केन्द्र एवं प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शेष पात्र हितग्राहियों को दिये जाने के क्रम में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि 12 से 18 जून तक राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में नगरपालिका द्वारा 15 से 17 जून तक शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में पात्र हितग्राही अपने आवेदन प्रस्तुत कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर