VISITORS

0 0 7 6 2 3

May 15, 2026 9:29 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 9:29 pm

नाबालिक तीन छात्राएं लापता, मचा हड़कंप

स्कूल का बोल कर घर से निकली थी नहीं पहुंची स्कूल, पुलिस ने खंगाले शहर भर के कैमरे 

शब्द अग्नि / दमोह शहर के सरदार पटेल हाई स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिक छात्राएं लापता हो गई हैं। शनिवार शाम जब छात्राएं घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और देर रात पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले साथ ही स्टेशन का भी निरीक्षण किया, लेकिन छात्राओं की कोई जानकारी नहीं लगी है।

 

भाई छोड़ कर गया था स्कुल 

इधर परिजनों का बुरा हाल है क्योंकि यह छात्राएं स्कूल ही नहीं पहुंची और घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकली थी। जानकारी के अनुसार सरदार पटेल हाई स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की तीन छात्राएं शनिवार को स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल के शिक्षकों ने एक छात्रा के परिजन को फोन लगाया और जानकारी दी। तब छात्र के भाई ने बताया कि वह अपनी बहन को स्कूल छोड़कर गया था। जब भाई स्कूल पहुंचा तो शिक्षकों ने बताया कि उसकी बहन स्कूल नहीं पहुंची इसके अलावा दो अन्य छात्राएं भी स्कूल नहीं आई थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर