VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:19 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आज महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये

शब्द अग्नि न्यूज़ ; भोपाल। मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में एक बार फिर 1500 रुपये की सौगात आने वाली है। लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त की तारीख सामने आ गई है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 14 फरवरी को खंडवा जिले में होने वाले कार्यक्रम से 33वीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस बार कार्यक्रम खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित होगा । लाडली बहना योजना के अलावा पंधाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का उदघाटन भी मुख्यमंत्री करने वाले हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त 16 जनवरी को नर्मदापुरम से जारी की गई थी। पिछली बार पात्र महिलाओं के खाते में 1856 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस बार महिलाओं को यही सौगात मिलने वाली है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर