VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:40 pm

ट्रंप ने कहा चार-पांच हफ्ते चल सकती है जंग

शब्द अग्नि न्यूज़ । वॉशिंगटन। मध्य पूर्व की धरती इन दिनों बारूद की तरह सुलग रही है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर लगातार हमले हो रहे हैं और ईरान भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं हट रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिका के पास इतनी ताकत है कि वो चार से पांच हफ्तों के अनुमानित समय से कहीं ज्यादा लंबे समय तक लड़ाई जारी रख सकता है। ये बयान ऐसे वक्त आया है जब तेहरान में रात भर धमाकों की आवाजें गूंज रही हैं। शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद से अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बमबारी तेज कर दी है। तेहरान और उसके साथी देशों ने भी पलटवार किया है। उन्होंने इजरायल, पड़ोसी खाड़ी देशों और दुनिया के तेल-गैस से जुड़े अहम ठिकानों पर हमले किए हैं। हमलों की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि लगता है ये जंग लंबी खिंच सकती है। इजरायल और अमेरिका की तरफ से जंग के मकसद और अंत पर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं, जिससे स्थिति और उलझ गई है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में जंग का बचाव किया। उन्होंने कहा कि ईरान नए ठिकाने बना रहा है, जहां से उसके बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु बम प्रोग्राम को कुछ महीनों में ही मजबूत कर सकता है। हालांकि, उन्होंने कोई सबूत नहीं दिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर